- 49 Posts
- 95 Comments
धर्म किया चीज़ है?
धर्म किया चीज़ है और उसकी हक़ीक़त किया है
उसको किया जानें सियासत के मवाली गुंडे
धर्म को भेद और भाव से नहीं कोई निवाह
धर्म फिरौन और रावण को नहीं देता पनाह
धर्म तो नाम है एक अमन का एक आशा का
धर्म में फ़र्क़ नहीं ज़ात का और भाषा का
धर्म सच्चा हो तो हर फ़र्क़ मिटा देता है
धर्म अदना को भी आला से मिला देता है
धर्म ज़ालिम को नहीं कोई जगह देता है
धर्म तो ज़ुल्म की बुनियाद हिला देता है
धर्म इंसान को शैतां नहीं बन्ने देता
धर्म शैतान को इंसान बना बना देता है
धर्म सीता की सति भी नहीं होने देता
धर्म औरत को कभी भी नहीं रोने देता
धर्म मस्जिद को ना मंदिर को भी गिरने देता
धर्म मज़हब की सियासत नहीं करने देता
धर्म मुर्दे को भी एक जान नई देता है
धर्म च्योंटी को भी यों ही नहीं मरने देता
धर्म आतंक के मरकज़ को गिरा देता है
धर्म दहशत को पिनपने ही नहीं देता है
धर्म भटके होए राही को पता देता है
धर्म दुश्मन को भी एक दोस्त बना देता है
धर्म है शांति विस्वास और उम्मीद का नाम
धर्म पियार का जज़्बे का और बहबूद का नाम
धर्म इन्सां की परस्तिश से बचा देता है
एक ही दर पे हर एक सर को झुका देता है
लोग इसाई या हिन्दू या मुस्लमान बनें
धर्म कहता है के हम सच्चे से इंसान बनें
धर्म के नाम पे अब छोडो सियासत छोड़ो
होगया पाप बहुत उसकी अब हांड़ी फोड़ो
धर्म किया चीज़ है हम काश समझते सलमान
धर्म को झोट में बदनाम ना करते सलमान
Read Comments